Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज में बेकाबू कार गड्ढे में गिरी:दुर्घटना में तीन युवक घायल, लखनऊ...

कप्तानगंज में बेकाबू कार गड्ढे में गिरी:दुर्घटना में तीन युवक घायल, लखनऊ से गोरखपुर जाते समय हादसा


बस्ती जिले के कप्तानगंज में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। लखनऊ से गोरखपुर जा रही एक कार चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। कार पहले एक मोटरसाइकिल से टकराई, जिस पर महाराजगंज कस्बा निवासी अनुज कुमार कसौधन (पुत्र पवन कुमार) और अनुज (पुत्र विजय कसौधन) अपनी मेडिकल दुकान की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद कार झाड़ियाँ तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के साथ-साथ कार चालक आशीष कुमार (पुत्र स्व. आशुतोष, निवासी लखनऊ) को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए कप्तानगंज अस्पताल भिजवाया। डायल 100 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उनका प्राथमिक उपचार जारी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments