*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के सम्बन्ध में दिये गये आदेश-निर्देशों के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* के निर्देशन व *क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत पासवान* के पर्यवेक्षण में थाना सोनवा की मिशन शक्ति टीम द्वारा *मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान* के दौरान दिनांक 22.03.26 को शाहपुर कठौतिया बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था।
भ्रमण के दौरान देखा गया कि एक व्यक्ति बाजार में खरीदारी हेतु आयी महिलाओं एवं बालिकाओं को देखकर तेज आवाज में अश्लील गाने गाकर अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिससे सार्वजनिक शांति भंग हो रही थी। उक्त कृत्य पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अन्तर्गत धारा 296 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना सोनवा पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
राजा पाण्डेय उर्फ अंग्रेज पाण्डेय पुत्र रामकुमार पाण्डेय निवासी शाहपुर कठौतिया, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी का स्थान*—
शाहपुर कठौतिया शनिवार बाजार, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1.म0उ0नि0 सुश्री शिल्पी, मिशन शक्ति प्रभारी, थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
2.उ0नि0 अनुराग सिंह, थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
3.उ0नि0 उमेश कुमार वर्मा, थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
4.हे0का0 राजेश कुमार, थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
5.म0का0 जीनी कठरिया, थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती.


















