Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के मोतीपुर में नाले में मिला अज्ञात शव:3-4 दिन पुराना शव,...

बहराइच के मोतीपुर में नाले में मिला अज्ञात शव:3-4 दिन पुराना शव, शिनाख्त के प्रयास जारी


जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दर्जिन मुंजा पुलिया के पास एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्राम मनगौढिया निवासी अजय प्रताप सिंह ने शाम करीब 5:00 बजे पुलिस को नाले में शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने नियमानुसार शव की वीडियोग्राफी कराई और उसे नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान है कि यह करीब 3 से 4 दिन पुराना है। फिलहाल, पुलिस पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments