* श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा निर्देशन में ‘जी’ समवाय भैंसाहीनाका के अंतर्गत जीवंत गांव कोयलहवा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में डॉ. इमरान खान (पशु चिकित्सा अधिकारी), सोनवा द्वारा गांव के 34 पशुपालकों के कुल 165 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। आवश्यकतानुसार पशुओं की सर्जरी की गई तथा दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं में फैलने वाले संक्रामक रोगों से बचाव, टीकाकरण एवं उचित देखभाल के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता शुक्ला, उप निरीक्षक बालचंद्र, मुख्य आरक्षी/पशु चिकित्सक हंसराज चौधरी सहित अन्य जवान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए सशस्त्र सीमा बल के प्रति आभार व्यक्त किया।










