Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बन्ठिहवा गांव में विजिलेंस टीम की छापेमारी:बिजली चोरी पर सख्ती, कई कनेक्शनों...

बन्ठिहवा गांव में विजिलेंस टीम की छापेमारी:बिजली चोरी पर सख्ती, कई कनेक्शनों की जांच की गई


श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के बन्ठिहवा गांव में शनिवार को विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन और मीटरों की जांच की। छापेमारी के दौरान टीम ने उपभोक्ताओं को खंभे से सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग न करने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसा करना गैरकानूनी है और पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस टीम ने उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग से बचने और बिजली नियमों का पालन करने की भी सलाह दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिजली चोरी के प्रति जागरूक करना और इसे रोकना था। टीम ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस कार्रवाई के दौरान लोग में हड़कंप कि माहौल रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments