Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली रामोत्सव शोभायात्रा:गायत्री मंदिर से तुलसीपुर बाजार तक...

विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली रामोत्सव शोभायात्रा:गायत्री मंदिर से तुलसीपुर बाजार तक भक्तों ने की पुष्पवर्षा


श्रावस्ती जिले में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नेतृत्व में रामोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नासिर गंज बाजार स्थित गायत्री मंदिर से शुरू होकर बदला चौराहा होते हुए तुलसीपुर बाजार तक गई। शोभायात्रा में नगर और क्षेत्र के सनातनी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने भगवान राम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आरती उतारी और पुष्पवर्षा की। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर निकली इस शोभायात्रा में भक्तगणों ने मर्यादापूर्वक श्री राम जन्म के बधाई गीत गाए। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अजय जायसवाल, जिला कार्याध्यक्ष रघुपति पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विश्वंभर श्रीवास्तव, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह, जिला समरसता प्रमुख हरीश जायसवाल और बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश सोनी सहित प्रखंड एवं खंड स्तर के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments