*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के कुशल निर्देशन तथा *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में देवीपाटन मेला महिलाओं, बालिकाओं एवं श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु तैनात खोया-पाया केंद्र व मिशन शक्ति केंद्र अलर्ट एवं मुस्तैद है।

आज दिनांक 23.03.2026 को आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित चैत्र नवरात्रि मेले में निगरानी टीम की घोषणा के अनुसार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं आए हुए है। मेला परिसर में खोया-पाया पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट एवं मुस्तैद है। मेले में श्रद्धालुओं से बिछड़े उनके 08 बच्चों की पहचान की गई है जो अपने माता पिता से बिछडने पर अत्यंत व्याकुल एवं परेशान रोते हुए मिले।
इस पर *क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री डॉ जितेन्द्र कुमार* व पुलिस सहायता केंद्र मेला प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को सक्रिय किया गया , पुलिस टीम द्वारा सभी बच्चों को शांत कर उसका नाम-पता पूछताछ कर उनके माता-पिता एवं परिजनों से मिलाया गया। अपने बिछड़े बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने मेला पुलिस टीम की सराहना कर हृदय से आभार व्यक्त किया।

















