HomeUncategorizedजनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के...

जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा इंडो-नेपाल बॉर्डर एरिया में विशेष चेकिंग अभियान के साथ पैदल गश्त की गई*

 

 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु *इंडो नेपाल बॉर्डर पर SSB व जनपदीय पुलिस टीम* द्वारा क्षेत्र संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुए पैदल गश्त किया गया।

नेपाल के सीमावर्ती गाँवों में निरन्तर पैदल गस्त कर दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी व इण्डो नेपाल बार्डर पर होने वाली असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। भारत- नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गावों के ग्राम सुरक्षा समिति व संम्भ्रान्त व्यक्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी ,मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के बारे मे लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देनें के बारें मे बताया जा रहा है , जिससे पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अकुंश लगाया जा सके ।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments