Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गेहूं काटते समय महिला को सांप ने डसा:हालत बिगड़ने पर सीएचसी मल्हीपुर...

गेहूं काटते समय महिला को सांप ने डसा:हालत बिगड़ने पर सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया


जमुनहा के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में गेहूं की कटाई के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया। घटना रविवार को ग्राम पंचायत श्रीनगर में हुई, जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर निवासी 25 वर्षीय अनीता देवी, पत्नी चौधरी, रविवार को अपने खेत में गेहूं इकट्ठा कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद अनीता देवी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना किसी देरी के उन्हें तत्काल सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा अनीता देवी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments