HomeHealth & Fitnessयोगी कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर; IAS रजनीश चंद्र...

योगी कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर; IAS रजनीश चंद्र ने मांगा VRS

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में उद्योग, समाज कल्याण समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दिए जाने की संभावना है। सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इधर, यूपी कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश चंद्र ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। वर्तमान में वे विशेष सचिव, ग्राम्य विकास के पद पर तैनात हैं। उन्होंने निजी कारणों से 30 अप्रैल 2026 से वीआरएस देने का अनुरोध किया है। उनका आवेदन केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।

वहीं, प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज ने आदेश जारी कर बताया है कि वर्ष 2025-26 से राज्य कर्मचारियों की वार्षिक प्रविष्टियां ऑनलाइन की जाएंगी। समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के कर्मचारी 31 मई तक अपना स्व-मूल्यांकन पोर्टल पर भरेंगे, जबकि आगे की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी।

इसके अलावा, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को iGOT Karmayogi Platform पर AI से जुड़ा चार घंटे का प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य किया गया है। यह प्रशिक्षण 7 और 8 अप्रैल को शाम 4 से 6 बजे तक कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments