Homeजिला / लोकल (Local News)आप सेक्स के बारे में भी बात कर सकते हैं, ट्रंप के...

आप सेक्स के बारे में भी बात कर सकते हैं, ट्रंप के इतना कहते ही सभागार हंसी से गूंजा

वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच दुनिया की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर टिकी रहती हैं। वह रोज नए-नए दावे करते हैं। शुक्रवार को जब वह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे तब उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि पूरा सभागार में हंसी के ठहाके से गूंज उठा। हालांकि उनके आलोचक इसकी आलोचना कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इसमें ट्रंप बोल रहे हैं, अब मैं कुछ सवाल लूंगा। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं। आप सेक्स के बारे में भी मेरे से बात कर सकते हैं। मैं उन नेताओं जैसा नहीं हूं जो सवालों से बचते हैं। ट्रंप के इतना कहते ही सभागार में हंसी गूंज उठी। ट्रंप ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें एक महान शांतिदूत के तौर पर याद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कई लंबे समय से चले आ रहे संघर्षों को सुलझाने के अपने दावों पर भी जोर दिया।
अपनी विरासत के बारे में पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अच्छा, मैं आपको बताता हूं। मैंने आपको बताया था कि मैंने आठ युद्धों को सुलझाया है। इसका मतलब है कि लाखों-करोड़ों लोगों को बचाया। इनमें से कुछ युद्ध तो बहुत लंबे समय से चल रहे थे। एक 34 साल से, एक 32 साल से, एक 29 साल से और एक 22 साल से। ये बहुत लंबे समय तक चलने वाले युद्ध थे और हर साल इनमें बहुत से लोग मारे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से संघर्ष वाले इलाकों में लोगों की जान बचाने में मदद मिली। उन्होंने कहा मुझे पता है कि यह बात मेरे मुंह से कहना शायद सही न लगे, लेकिन मैं चाहूंगा कि मेरी विरासत एक महान शांतिदूत के तौर पर बने, क्योंकि मेरा सच में यह मानना ​​है कि मैं एक शांतिदूत हूं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments