बस्ती पुलिस ने शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 920 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई कप्तानगंज थाना क्षेत्र में की गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम सरैया मिश्र से नगर बाजार मुख्य सड़क मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, स्कूटी से आ रहे बलवन्त पाण्डेय (उम्र करीब 21 वर्ष) को संदिग्ध हालत में रोका गया। बलवन्त पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय, निवासी कटरूआ दलथम्मन सिंह, थाना नगर बाजार, जनपद बस्ती का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से 920 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बलवन्त पाण्डेय को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना कप्तानगंज में मु०अ०सं० 68/2026, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त बलवन्त पाण्डेय का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी थाना कप्तानगंज में मु०अ०सं० 198/2024, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत अभियुक्त रह चुका है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी गणेश सिंह और मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह शामिल थे। बस्ती के पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 920 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार:कप्तानगंज पुलिस ने स्कूटी सवार तस्कर को NDPS एक्ट में पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










