Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गनेशपुर में युवक पर हमला, घायल:निजी कार्यक्रम से लौटते समय मारपीट, सोने...

गनेशपुर में युवक पर हमला, घायल:निजी कार्यक्रम से लौटते समय मारपीट, सोने की चेन लूटी


बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में सोमवार रात एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव से लौटते समय हुई। मंझरिया निवासी शिवराज मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब नौ बजे कार्यक्रम से बाहर निकलते समय कार सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने डंडे से उन पर वार किए और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़ित के अनुसार, शोर मचाने पर हमलावरों ने कट्टे से हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही गनेशपुर चौकी प्रभारी सचिंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शिवराज मिश्रा को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना अध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी और हमलावरों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments