Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में हाईटेंशन तार से झुलसकर युवक की मौत:नटौवा में मकान बनवाते...

बस्ती में हाईटेंशन तार से झुलसकर युवक की मौत:नटौवा में मकान बनवाते समय हादसा, कार्रवाई न होने तक परिजनों का पोस्टमार्टम से इनकार


बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के नटौवा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने मकान का निर्माण करा रहा था, तभी वह 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान नटौवा गांव निवासी श्रीकांत शुक्ल (पुत्र जानकी शरण) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। छावनी पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विद्युतीकरण के दौरान ठेकेदारों ने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन आबादी के बीच से गुजारी थी। इसी लाइन के समानांतर एलटी लाइन भी बिछाई गई है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इस संबंध में हरैया के अधिशाषी अभियंता अजय मौर्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments