Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गौर ब्लॉक के युवक का SSC CGL में चयन:आयकर विभाग में कार्यालय...

गौर ब्लॉक के युवक का SSC CGL में चयन:आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर मिली सफलता

#बस्ती_न्यूज

गौर ब्लॉक के गड़हा पांडेय निवासी अभिषेक पाण्डेय, पुत्र सत्यप्रकाश पाण्डेय, ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित 2025 की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर चयनित किया गया है। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल तक की पढ़ाई मां गायत्री इण्टर कॉलेज, नकटीदेई-कप्तानगंज में हुई। उन्होंने इंटरमीडिएट की शिक्षा अयोध्या से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने बस्ती से पॉलिटेक्निक और बभनान-गोण्डा के आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। अभिषेक लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस सफलता से परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments