बृजमनगंज/कोल्हुई। बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई थाना क्षेत्र की ग्रामसभा खड़खोड़ी में सोनाबंदी-लोटन मार्ग पर रविवार लगभग 7 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज कई सौ मीटर दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। शुरुआत में ग्रामीणों को आशंका हुई कि ट्रक की चपेट में कोई व्यक्ति आ गया है। हालांकि, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक सीधे बिजली के पोल से टकराया था। टक्कर के कारण पोल बीच से टूटकर झूल गया और उस पर बंधे बिजली के तार सड़क पर लटक गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद से ग्रामीणों में करंट फैलने का डर बना हुआ है। सड़क पर लटके इन तारों से किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से फरार ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त पोल को तुरंत बदलने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
खड़खोड़ी में बेकाबू ट्रक ने बिजली पोल को टक्कर मारी:पोल टूटकर सड़क पर लटका, ग्रामीणों में करंट फैलने का डर
RELATED ARTICLES












