Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पॅाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:हर्रैया पुलिस ने 22 वर्षीय को भरगवा...

पॅाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:हर्रैया पुलिस ने 22 वर्षीय को भरगवा मोड़ से पकड़ा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में हर्रैया पुलिस ने पॅाक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित 22 वर्षीय अभियुक्त कुलदीप यादव को गिरफ्तार किया है। उसे भरगवा मोड़ से पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में की गई। रविवार को उप-निरीक्षक सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल अतुल प्रकाश और कांस्टेबल प्रभात कुमार यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त भरगवा गांव से हाईवे की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भरगवा मोड़ पर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार, पुलिस ने आरोपी को घेरकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान कुलदीप यादव (22 वर्ष) पुत्र रघुवर यादव के रूप में हुई। वह झझवा टोला, वार्ड नं0 12, बसहिया उर्फ कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर का निवासी है। अभियुक्त कुलदीप यादव के खिलाफ थाना हरैया में मुकदमा अपराध संख्या 201/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 137(2), 61(4), 316(2) और पॅाक्सो एक्ट की धारा 3/4(1) के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे रविवार शाम करीब 05:34 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के सभी निर्देशों का पालन किया गया। इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। आरोपी के पिता को भी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। पुलिस अब अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular