Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में रक्षाबंधन से पहले 9 क्विंटल खोया जब्त:उन्नाव से गोरखपुर भेजा...

बस्ती में रक्षाबंधन से पहले 9 क्विंटल खोया जब्त:उन्नाव से गोरखपुर भेजा जा रहा था, चार नमूने जांच को भेजे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विभाग की टीम ने बड़ेवन के पास जांच के दौरान करीब नौ क्विंटल खोया और एक क्विंटल बूंदी दाना जब्त किया। यह खाद्य पदार्थ उन्नाव से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक वाहन (यूपी-78 एलएन-8348) को बड़ेवन के पास रोककर निरीक्षण किया। खोया संदिग्ध पाए जाने पर उसे जब्त कर विनष्टीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जब्त किए गए खोया के चार और बूंदी दाना का एक नमूना जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। आठ खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी खाद्य विभाग का मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत अब तक पनीर, लड्डू, खोया और रंगीन चिप्स सहित कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का पालन न करने पर आठ खाद्य कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। खाद्य टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और नियमावली-2011 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री में निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए, साथ ही शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित करने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रवर्तन कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार तिवारी और अंकिता शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular