Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेवा चौराहे पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग से जाम:राहगीरों और वाहन चालकों को...

महादेवा चौराहे पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग से जाम:राहगीरों और वाहन चालकों को हो रही परेशानी

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े टेंपो और ई-रिक्शा के चलते चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो और ई-रिक्शा चालक अक्सर अपने वाहन सड़क के किनारों पर खड़ा कर इधर-उधर चले जाते हैं। इससे वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती, खासकर जब कोई बड़ा वाहन जैसे ट्रक या बस चौराहे से गुजरता है। ऐसी स्थिति में अक्सर वाहन जाम में फंस जाते हैं, जिससे यात्रा जोखिम भरी हो जाती है। वाहन चालकों द्वारा बार-बार साइड देने के लिए कहने के बावजूद कई ई-रिक्शा और टेंपो चालक अपने वाहन हटाने में लापरवाही बरतते हैं। यह समस्या महादेवा पुलिस चौकी के आसपास चारों तरफ रोजाना देखी जाती है। महादेवा चौराहा बस्ती-महादेवा मार्ग का एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि चौराहे के बीचों-बीच पुलिस चौकी होने के बावजूद सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे यह समस्या लगातार बनी हुई है। जाम के कारण राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि महादेवा चौराहे पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्होंने टेंपो व ई-रिक्शा के लिए एक व्यवस्थित स्टैंड की व्यवस्था करने की भी अपील की है, ताकि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular