HomeHealth & Fitnessरबीउल अव्वल पर स्वास्थ्य कैंप का डॉ. शकील अहमद ने किया उद्घाटन

रबीउल अव्वल पर स्वास्थ्य कैंप का डॉ. शकील अहमद ने किया उद्घाटन

 

बदायूं। रबीउल अव्वल के मौके पर मंगलवार को चौधरी सराय स्थित रहमानिया स्कूल में मेडिकल सर्विस सोसाइटी बदायूं उत्तर प्रदेश एवं आदर्श युवा मंच, बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. शकील अहमद, सदस्य भारतीय चिकित्सा परिषद एवं जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बदायूं ने फीता काटकर किया।

इस दौरान डॉ. शकील अहमद ने आयोजकों को जनहितकारी पहल के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह, जांच और आवश्यक दवाओं की सुविधा आसानी से मिलती है। कैंप में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं का वितरण किया। बाल रोग, स्त्री रोग, जनरल फिजिशियन, फिजियोथेरेपी, दंत चिकित्सा और नेत्र चिकित्सा सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने कैंप में पहुंचकर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

इस अवसर पर डॉ. इतिहाद आलम, डॉ. अमन आजाद, डॉ. हिरा आलम, डॉ. संजीदा आलम, डॉ. रविया शकील, डॉ. आरिफ हुसैन, डॉ. नफीसुर्रहमान, डॉ. सालिम अनवर, डॉ. सलमान कुतुब, डॉ. खुर्रम, डॉ. जीशान, डॉ. सबीह खान, डॉ. फरहान एवं डॉ. गुलाम मुस्तफा सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। कैंप के सफल आयोजन में सरफराज अब्बासी, मुहम्मद शादाब, सुबोध यादव एवं गौरव प्रजापति समेत आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि स्वस्थ समाज, खुशहाल समाज के उद्देश्य से भविष्य में भी जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular