श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर मनोहरपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित करन चौधरी पुत्र अलखराम चौधरी ने इकौना थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, करन चौधरी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। उनकी बड़ी भाभी सुनीता अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं क्योंकि उनके कमरे का एसी खराब था। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात चुरा लिए। पीड़ित के मुताबिक, चोर लगभग 170 ग्राम चांदी की पाजेब, करीब चार ग्राम के कान के टॉप्स, चांदी की बिछिया, अंगूठी और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए। बाद में खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर जेवरात के खाली डिब्बे और कुछ कपड़े पाए गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
श्रावस्ती में घर से लाखों के जेवरात चोरी:इकौना थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया
RELATED ARTICLES












