#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में मंगलवार शाम एक भैंस की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बिजली कनेक्शन के लिए लगाए गए लोहे के पाइप में करंट उतरने के कारण हुई। भैंस सोनू यादव की थी। जानकारी के अनुसार, नरखोरिया गांव से नरखोरिया-पिराला मार्ग तक जाने वाले खड़ंजे पर कुछ लोगों ने बिजली के खंभे से बांस और लोहे के पाइप के सहारे केबल लगाकर अपने घरों तक बिजली पहुंचाई थी। मंगलवार शाम करीब 6 बजे सोनू यादव की भैंस चरने के बाद घर लौट रही थी, तभी वह लोहे के पाइप से टकरा गई। पाइप में केबल कटने से करंट उतर गया था, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और चौकी प्रभारी असनहरा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पशु चिकित्सक डॉ. बलराम चौरसिया ने बताया कि भैंस की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। भैंस की मौत से सोनू यादव की पत्नी रुक्मणी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में नरखोरिया के राजस्व निरीक्षक शशि भूषण पांडे ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नरखोरिया गांव में बिजली की चपेट मेंआने से भैंस कीमौत:बिजली के पोल से लोहे के पाइप के सहारे केबल में करंट उतरने से हादसा
RELATED ARTICLES












