मेष
नई योजनाओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित करेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। किसी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
वृषभ
दिन व्यावहारिक निर्णयों के लिए उपयुक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और अनुशासन अच्छा फल देंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक माहौल पहले की अपेक्षा शांत और सहयोगपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
मिथुन
आपकी बातचीत की क्षमता को मजबूत करेगा। व्यवसाय में दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
कर्क
भावनाओं के बजाय दिमाग से निर्णय लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। वाणी का प्रयोग सावधानी से करें। पुराने विवाद सुलझाने की स्थिति बन सकती है। सकारात्मक सोच कार्य के नए अवसर खोल सकती है।
सिंह
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जो कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालेगा। नेतृत्व क्षमता लोगों को आकर्षित करेगी। व्यापार में नई संभावनाएँ दिखाई देंगी। परिवार में सम्मान मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
कन्या
दिन कार्यों को व्यवस्थित रखना अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
तुला
संतुलन बनाए रखने वाली सोच सही दिशा में आगे बढ़ाएगी। व्यापारिक मामलों में लाभ मिलेगा। कुछ गलतफहमियाँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सकारात्मक ऊर्जा लाभकारी सिद्ध होगी। निवेश के मामलों में सावधानी रखें।
वृश्चिक
व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली रहेगा, जिसकी झलक आपके निर्णयों में दिखाई देगी। रुके हुए कामों में गति आएगी। गोपनीय बातें सीमित लोगों तक ही रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के नए अवसर बनेंगे। धैर्यपूर्वक किए गए प्रयास सफलता दिलाएँगे। कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है।
धनु
दिन कार्य के विस्तार और प्रगति के लिए अनुकूल है। नई जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता बढ़ सकती है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक यात्रा का योग बन सकता है। मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। नए कार्य के लिए समय अनुकूल है।
मकर
मेहनत और धैर्य अच्छे परिणाम देंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़े विषयों में सोच-समझकर निर्णय लें। अनावश्यक तनाव से बचें। कार्यों से विश्वसनीयता बढ़ेगी।
कुंभ
कार्य करने का ढंग लोगों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के आसार बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में योजना बनाकर आगे बढ़ें। तकनीकी और बौद्धिक क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। कोई पुराना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको लाभ प्रदान करेगी।
मीन
बुद्धि और विवेक दोनों मार्गदर्शन करेंगे। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। कुछ नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।
पं सुभाषपाण्डेय












