Homeदेश (National)कौन है यह महिला पत्रकार, जिसने इंटरव्यू में ट्रंप को पिला दिया...

कौन है यह महिला पत्रकार, जिसने इंटरव्यू में ट्रंप को पिला दिया पानी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एनबीसी चैनल के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में पहुंचे। चैनल की एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने ट्रंप का इंटरव्यू लिया। सबकुछ बढ़िया चल रहा था। इस बीच ट्रंप ने कैलिफोर्निया में धीमी मतगणना पर सवाल उठाया और चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। एंकर ने दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति को बीच में रोका और धांधली के सबूत मांग लिए, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप इससे भड़क गए।

उन्होंने एंकर को बेईमान और भ्रष्ट तक कह डाला। इसके बाद माइक को जमीन पर पटक दिया और बीच में इंटरव्यू छोड़ दिया। ऐसे में हर कोई इस महिला एंकर के बारे में जानना चाहता है, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति को भी पानी पिला दिया।

ट्रंप के साथ किया था ‘मीट द प्रेस’ का पहला इंटरव्यू

क्रिस्टन वेल्कर साल 2011 से एनबीसी न्यूज से जुड़ी हैं। वह व्हाइट हाउस को कवर करती हैं। यह कोई पहली बार नहीं जब क्रिस्टन वेल्कर ने ट्रंप का इंटरव्यू लिया है। इससे पहले भी वह कई बार ट्रंप का इंटरव्यू ले चुकी हैं। मीट द प्रेस की मुख्य एंकर के तौर पर वेल्कर ने अपना पहला एपिसोड डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही शूट किया था। इसके अलावा 2020 के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच हुई बहस में भी एनबीसी की तरफ से शामिल हुई थीं।

यह भी पढ़ें: ‘यह झूठ फैलाने का फोरम नहीं’, भारत ने UN में पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई

क्रिस्टन के पिता यहूदी और मां अश्वेत

फिलाडेल्फिया की रहने वाली क्रिस्टन ने जर्मनटाउन फ्रेंड्स स्कूल से स्नातक किया। हार्वर्ड कॉलेज से भी पढ़ाई की। उनके पिता यहूदी और मां अश्वेत हैं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही क्रिस्टन ने 1997 में TODAY में इंटर्नशिप की। बाद में उन्होंने रोड आइलैंड के प्रोविडेंस, WLNE-TV और रेडिंग, कैलिफोर्निया के KRCR-TV में भी काम किया।

2023 में मिली ‘मीट द प्रेस’ की जिम्मेदारी

2005 में उन्होंने डब्ल्यूसीएयू ज्वाइन किया। यहां उन्हें रिपोर्टर और वीकेंड एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2010 में कैलिफोर्निया में संवाददाता के तौर पर एनबीसी न्यूज से जुड़ीं। अगले साल ही उन्हें व्हाइट हाउस संवाददाता बना दिया गया। 2020 में क्रिस्टन को वीकेंड टुडे का सह-एंकर बनाया गया। 2023 में उन्हें एनबीसी न्यूज नाउ के ‘मीट द प्रेस’ और ‘स्पिन-ऑफ मीट द प्रेस नाउ’ का भी एंकर बना दिया गया।

दो बच्चों की मां हैं क्रिस्टन

वेल्कर अपने पति जॉन ह्यूजेस के साथ वाशिंगटन डीसी में रहती हैं। वह एक बच्ची और एक बेटे की मां हैं। 2021 में सरोगेट के जरिये वेल्कर ने बच्ची को जन्म दिया था। 2024 में वह एक बेटे की मांग बनीं। उनके पति मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव हैं। दो की शादी 4 मार्च 2017 को हुई थी।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments