पुरंदरपुर पुलिस ने 22 जुलाई को एकमा लक्ष्मीपुर गांव में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी रामसरन पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र सूर्यदेव अपनी पत्नी के इलाज के लिए महराजगंज के के.एम.सी. अस्पताल गए थे। उसी रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के छत के जीने की बाहरी दीवार तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, एक गैस सिलेंडर और नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की लिखित तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में पुरंदरपुर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तिनकोनिया नर्सरी निवासी रामसरन (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रामसरन के पास से एक गैस सिलेंडर, चार मीना सफेद धातु के गहने और 3210 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह नकदी चोरी के सामान को बेचकर रखी गई थी। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, श्यामसुंदर यादव, अमन सिंह और अखिलेश कुमार शामिल रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरंदरपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:एकमा में 22 जुलाई को हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












