Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हजारों कांवड़िए त्रिवेणी धाम से गंगाजल लेकर सिसवा पहुंचे:65 किमी पैदल यात्रा...

हजारों कांवड़िए त्रिवेणी धाम से गंगाजल लेकर सिसवा पहुंचे:65 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचे, ‘बोल-बम’ के जयकारों से गूंजा कस्बा


सावन के अंतिम सोमवार से एक दिन पहले रविवार को हजारों कांवड़िए सिसवा कस्बे पहुंचे। ये कांवड़िए नेपाल के त्रिवेणी धाम से गंगाजल लेकर लगभग 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर आए थे। उनके ‘बोल-बम’ के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। कांवड़ियों की टोलियां शनिवार सुबह सिसवा कस्बे और आसपास के गांवों से नेपाल के त्रिवेणी धाम के लिए निकली थीं। वहां से जल भरने के बाद रविवार को उनकी वापसी शुरू हुई। लगभग 65 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर कांवड़िए शाम तक सिसवा पहुंचे। यात्रा के दौरान वे शिव भजनों पर नाचते-गाते रहे। कस्बे में प्रवेश करने पर सिसवा नगरपालिका ने कांवड़ियों का मिष्ठान्न व जलपान से स्वागत किया। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने भी जगह-जगह जलपान और भंडारे की व्यवस्था की थी। सिसवा खुर्द शिव मंदिर, वनशक्ति देवी स्थान, श्रीरामजानकी मंदिर, हनुमान गढ़ी, सायर देवी स्थान, संस्कृत पाठशाला और जायसवाल नगर शिव मंदिर सहित कई स्थानों पर भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद कांवड़िए इन्हीं स्थानों पर रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार तड़के वे हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा धाम के लिए रवाना होंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी यात्रा संपन्न करेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन सतर्क रहे। कोठीभार एसओ अखिलेश वर्मा और सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य अपनी टीम के साथ कस्बे में निगरानी कर रहे थे। सिसवा खुर्द में बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही में बाधा न आए। कांवड़ियों के नगर में पहुंचते ही समाजसेवी उनकी सेवा में सक्रिय हो गए। प्रमोद जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, गिरधारी केडिया, अशोक बंका, अजय सिंह सहित कई लोगों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की। देर शाम तक कस्बे की सड़कों पर कांवड़ियों की टोलियां, डीजे पर शिव भजन और ‘बोल-बम’ के जयकारे गूंजते रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular