महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनके घर में घुस आए और मारपीट की। बलुआ निवासी पुष्पा यादव ने इस संबंध में भिटौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुष्पा यादव के अनुसार, पार्किंग विवाद के बाद पड़ोसी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में जबरन घुस गए। उन्होंने पुष्पा के ससुर जय श्री यादव के साथ मारपीट की। जब पुष्पा यादव बीच-बचाव करने आईं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उनकी मारुति कार की हेडलाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भिटौली थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बलुआ में पार्किंग विवाद पर घर में घुसकर मारपीट:महिला ने पड़ोसी पक्ष पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच
RELATED ARTICLES












