महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में बुधवार दोपहर करीब 2:10 बजे एक व्यक्ति पोखरे में डूब गया। गांव के दक्षिण स्थित पोखरे में डूबे 30 वर्षीय महेंद्र (छोटू) की तलाश जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव निवासी मंगरु का पुत्र महेंद्र (छोटू) बुधवार दोपहर पोखरे के किनारे खड़ा था। अचानक वह अनियंत्रित होकर पोखरे में गिर पड़ा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से डूबे व्यक्ति की घंटों तलाश की, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। बरगदवा थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचेगी और डूबे व्यक्ति की तलाश में सहयोग करेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बरगदवा गांव के पोखरे में व्यक्ति डूबा:महेंद्र अनियंत्रित होकर गिरा, तलाश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












