श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को भारत गैस एजेन्सी शाहपुर कठौतिया विकास खण्ड गिलौला तहसील जमुनहा की सघन जांच की गयी। जांच में भरे घरेलू गैस सिलेण्डरों के वांछित स्टॉक में कमी पाये जाने पर भारत गैस एजेन्सी शाहपुर कठौतिया के संचालक एवं प्रोपराइटर के विरूद्ध
जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त पूर्ति निरीक्षक रजनीश चन्द्र शुक्ला द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत थाना सोनवा में एफ0आई०आर० दर्ज करायी गयी है।












