संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* की उपस्थिति में तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे जानकारी ली गयी । मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी का निरीक्षण किया गया, साथ ही मेला आयोजको व स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्यो से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओ पर वार्ता की गई । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह*, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद *प्रियम राजशेखर पाण्डेय* प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे*, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता* सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व मेला प्रबन्धन कमेटी के सदस्यगण मौजूद रहे ।
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












