HomeHealth & Fitnessगुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने  दीपदान किया । गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश पाण्डेय एवं डीएफओ जीडी मिश्रा मौजूद रहे l गंगा आरती में वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश पाण्डेय ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना ।  गंगा आरती में डीएफओ जीडी मिश्रा  ने कहा कि  गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें ।  अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी  ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। 
 इस मौके पर गायत्री परिवार के डॉ आर पी दीक्षित, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम, समाजसेवी धर्मराज सिंह , डॉ.अमित मिश्रा नीटू, संजय श्रीवास्तव, लाल त्रिपाठी, भाजपा किसान मोर्चा के भिटौरा मंडल अध्यक्ष  जितेंद्र सिंह सेंगर , राघवेंद्र कक्कड़ , धर्मेंद्र सिंह , मंजू तिवारी , पुष्पा गुप्ता, वंदना , प्रज्ञा गुप्ता, आशीष गुप्ता, सौनक गुप्ता, पंकज कुमार , अनुज, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक,  प्रांशु रस्तोगी, विवेक , माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा  मौजूद रहे। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments