महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने निचलौल थाना पुलिस पर पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि निचलौल थाना पुलिस ने पूर्व प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता के साथ कथित तौर पर अकारण अभद्र, अपमानजनक और गाली-गलौज भरा व्यवहार किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस के इस रवैये को निंदनीय बताया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्रवाई से पीड़ित को न्याय मिलेगा और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता बनी रहेगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार गुप्ता, अफजल अब्बासी, शेषमणि गुप्ता, मयंक दुबे, देव उपाध्याय, अनिल कुमार चतुर्वेदी, यूनुस अंसारी, गोपाल शाही, सुशील कुमार, सुभान अंसारी और विनोद तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कांग्रेस ने निचलौल पुलिस पर अभद्रता, मारपीट का आरोप लगाया:महराजगंज में एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES












