Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट:सुरक्षा कड़ी, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त...

भारत-नेपाल सीमा पर कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट:सुरक्षा कड़ी, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त तेज


नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। बुधवार शाम नौतनवा के एसडीएम कुणाल, क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार और एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नेपाल से भारत आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की और पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में नेपाल से आने वाले लोगों की सघन जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट हैं और नेपाल से आने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। विशेष रूप से नेपाल से आने वाले कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनौली महेंद्र मिश्रा, एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली उमाकांत सरोज सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments