Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चार वर्षीय बालक को सांप ने काटा:खेलते समय हुई घटना, हालत गंभीर...

चार वर्षीय बालक को सांप ने काटा:खेलते समय हुई घटना, हालत गंभीर होने पर महराजगंज रेफर


भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में बुधवार शाम एक चार वर्षीय बालक को खेलते समय सांप ने काट लिया। घटना के बाद बालक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए महराजगंज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बरगदही निवासी ऐनुल हक का चार वर्षीय पुत्र आसिफ शाम करीब छह बजे अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। बालक की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए। वहां चिकित्सकों ने आसिफ की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज रेफर कर दिया। परिजन बालक को लेकर महराजगंज पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि आसिफ अपने माता-पिता की दो बेटियों के बीच इकलौता पुत्र है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments