Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन के लिए प्रशासन सख्त, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं:निचलौल के पंचमुखी...

सावन के लिए प्रशासन सख्त, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं:निचलौल के पंचमुखी शिव मंदिर में 47 CCTV कैमरे, पुलिस-PAC तैनात


भगवान शिव की भक्ति का पावन सावन मास 30 जुलाई से आरंभ हो रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा है कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस वर्ष सावन में चार सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ रहे हैं। सावन मास का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होगा। निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य रूप देने के लिए साफ-सफाई, रंग-रोगन और जलाभिषेक की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर व आसपास 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, सड़क और पार्किंग जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें दर्शन में कोई असुविधा न हो। हर वर्ष की तरह इस बार भी नेपाल के त्रिवेणी धाम से बड़ी संख्या में कांवरिये गंगाजल लेकर पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत कराने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त करने के निर्देश दिए हैं। भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना लागू की जा रही है। उप जिलाधिकारी निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सावन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। मंदिर परिसर में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments