HomeHealth & Fitnessमढ़िया घाट पर संत रविदास जयंती समारोह, पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने...

मढ़िया घाट पर संत रविदास जयंती समारोह, पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने लिया श्रावण तैयारियों का जायजा

मितौली-खीरी,29 जुलाई(तरुणमित्र)। मैगलगंज क्षेत्र के ऐतिहासिक मढ़िया घाट पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संत रविदास जी के समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को समाज में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने बाबा पारसरनाथ शिव मंदिर पहुंचकर श्रावण मास की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर मैगलगंज गन्ना समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments