HomeHealth & Fitnessभारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत...

भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

*गोरखपुर,  भारतीय रेलवे में वर्ष 2004-05 से 2013-14 और 2014-15 से 2025-26 के दौरान हुई भर्तियों का विवरण नीचे दिया गया है: वर्ष 2004-2005 से 2013-2014 तक 4.11 लाख भर्ती तथा वर्ष 2014-2015 से 2026-2027 तक (30 जून, 2026 तक)  5.56 लाख (दक्षिण रेलवे के लिए 50,485 सहित)भर्ती 

भारतीय रेलवे के आकार, भौगोलिक वितरण और संचालन की गंभीरता को देखते हुए रिक्तियों का उत्पन्न होना और उन्हें भरना एक निरंतर प्रक्रिया है। नियमित संचालन, प्रौद्योगिकी में परिवर्तन, मशीनीकरण और नवोन्मेषी प्रक्रियाओं के अनुरूप पर्याप्त और उपयुक्त जनशक्ति उपलब्ध कराई जाती है। परिचालन और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों को अनुरोध भेजकर रिक्तियों को भरा जाता है।

आरआरबी परीक्षाएं तकनीकी प्रकृति की होती हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर मानव संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। रेलवे ने इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए सभी निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की।

रेल मंत्रालय ने इसके अलावा व्यवस्था में सुधार के रूप में ग्रुप ‘सी’ पदों की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए 2024 से वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करने की प्रणाली शुरू की है। वार्षिक कैलेंडर की शुरुआत से उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रकार से लाभ हो रहा है:

उम्मीदवारों के लिए अधिक अवसर, हर साल योग्य उम्मीदवारों के लिए अवसर, परीक्षाओं की निश्चितता, भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियों में तेजी।
वर्तमान में भारतीय रेलवे में गैर-राजपत्रित कर्मियों के 1,61,889 रिक्त पदों (दक्षिण रेलवे के लिए 11,387 रिक्त पदों सहित) के विरुद्ध भर्ती वर्ष 2024, 2025 और 2026 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार की जा रही है।

जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान सहायक लोको पायलट (एएलपी), तकनीशियन, सब-इंस्पेक्टर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर (जेई)/ डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस)/ केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए), पैरामेडिकल श्रेणियां, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (अंडर-स्नातक), मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां और लेवल-1 श्रेणियां जैसे सहायक, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन के पदों को भरने के लिए 92,116 रिक्तियों (दक्षिण रेलवे के लिए 6,927 रिक्तियों सहित) के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) अधिसूचित की गईं।

92,116 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) संपन्न हो चुकी है।
026-2027 के दौरान (30 जून, 2026 तक) तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल श्रेणी, मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणी तथा सहायक लोको पायलट सहित विभिन्न पदों के लिए 3,300 से अधिक उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें से अधिकांश पद सुरक्षा श्रेणियों में हैं।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 51,970 रिक्तियों (दक्षिण रेलवे के लिए 3,412 रिक्तियों सहित) के लिए नौ केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) भी जारी की गई हैं। 29,775 पदों के लिए प्रथम चरण/एकल चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) संपन्न हो चुकी है। जेई/डीएमएस/सीएमए और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) के पदों के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षाएं भी पूरी हो चुकी हैं। सेक्शन कंट्रोलर के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) भी संपन्न हो चुकी है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार 17,803 रिक्तियों (दक्षिण रेलवे के लिए 1,048 रिक्तियों सहित) के लिए तीन केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं (सीईएन) जारी की गई हैं। 
केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments