Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के बरगदवा गांव के पोखरे में डूबा युवक:30 वर्षीय महेंद्र का...

महराजगंज के बरगदवा गांव के पोखरे में डूबा युवक:30 वर्षीय महेंद्र का शव दो घंटे बाद बरामद


महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र स्थित बरगदवा गांव में बुधवार दोपहर एक व्यक्ति पोखरे में डूब गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने व्यक्ति को बाहर निकाला। पुलिस ने डूबे हुए व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव निवासी मंगरू के 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र (छोटू) बुधवार दोपहर पोखरे के किनारे खड़े थे। अचानक वे अनियंत्रित होकर पोखरे में गिर पड़े। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण तैराकों की मदद से डूबे हुए व्यक्ति की घंटों तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में अग्निशमन टीम के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बाहर निकाला। बरगदवा थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments