संत कबीर नगर । उद्यान विभाग के तत्वाधान में मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल, घोरहट, जनपद संत कबीर नगर में मखाना विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2026–27 के लिए सामान्य, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कृषकों हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डा0 देवेश कुमार, वैज्ञानिक, कृषि अभियंत्रण, डा. तरुण कुमार, वैज्ञानिक, कृषि वानिकी, डा दुर्गेश कुमार, मौर्य वैज्ञानिक, शस्य विज्ञान, डा0 अभिनव सिंह, वैज्ञानिक, कृषि प्रसार सहित सभी वैज्ञानिकों ने मखाना की वैज्ञानिक खेती पर विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मखाना की वैज्ञानिक खेती, उन्नत उत्पादन तकनीक, पौध एवं बीज प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, कटाई एवं प्रसंस्करण सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक प्रदान की गई। साथ ही कृषकों को मखाना उत्पादन से आयवृद्धि एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा मखाना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं 2 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मखाना लगाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
मखाना की नर्सरी माह नवंबर दिसंबर में डाला जाता है जबकि पौधों की रोपाई फरवरी मार्च में की जाती है।अगस्त सितम्बर माह तक मखाना की फसल तैयार हो जाती है।प्रति हेक्टेयर मखाना की खेती से 4-5 लाख तक कि आय की जा सकती है।












