महराजगंज में आगामी श्रावण मास के दौरान इटहिया शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महराजगंज सिद्धार्थ ने ठूठीबारी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध इटहिया शिव मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में किया गया। एएसपी ने मंदिर परिसर, गर्भगृह, प्रवेश एवं निकास मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए बैरिकेडिंग, कतार प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
एएसपी ने मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों, जेबकतरों और अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और सादे कपड़ों में पुलिस टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और हर गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एएसपी ने चिह्नित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए मुख्य मार्गों पर यातायात पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता भी जांची गई। अधिकारियों को कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एएसपी सिद्धार्थ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ASP ने इटहिया शिव मंदिर का निरीक्षण किया:श्रावण मास की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












