महराजगंज में साइबर अपराधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल का व्हाट्सएप अकाउंट बुधवार को हैक कर लिया। जालसाजों ने उनके नाम और मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करते हुए विकास भवन के कई अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों से ₹25 हजार की मांग की। हालांकि, अधिकारियों की सतर्कता और समय पर पुष्टि के कारण ठगी का यह प्रयास सफल नहीं हो सका। बुधवार दोपहर करीब दो बजे जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव सहित कई अधिकारियों को रविकांत पटेल के व्हाट्सएप नंबर से संदेश प्राप्त हुए। इन संदेशों में बताया गया था कि उनका यूपीआई काम नहीं कर रहा है और उन्हें किसी जरूरी कार्य के लिए तत्काल ₹25 हजार की आवश्यकता है। संदेश सामान्य बातचीत की शैली में भेजे गए थे। अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए रुपये भेजने से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल से सीधे फोन पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान पता चला कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है और उसी के माध्यम से फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। यह जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल धनराशि भेजने से इनकार कर दिया, जिससे साइबर ठगों की योजना विफल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविकांत पटेल ने साइबर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील की कि यदि उनके नंबर से कोई रुपये मांगने वाला संदेश आए तो उस पर भरोसा न करें। उन्होंने किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर पुष्टि करने की सलाह दी। साइबर थाना प्रभारी रासिद खान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्हाट्सएप अकाउंट किस तरीके से हैक किया गया और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जिला पंचायत अध्यक्ष का व्हाट्सएप हैक:अधिकारियों से 25 हजार रुपए मांगे, पुलिस से की शिकायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











