Homeक्राइम (Crime)UP: बलिया में दो जगह छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 कथित गौ-तस्कर...

UP: बलिया में दो जगह छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 कथित गौ-तस्कर गिरफ्तार, 14 वाहन जब्त

बलिया: जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 कथित गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 14 पिकअप वाहन और 13 गोवंश बरामद किए गए हैं, जिनमें गाय और बछड़े शामिल हैं.

पहली कार्रवाई सुखपुरा पुलिस टीम ने करम्मर पुलिया के पास की. यहां पुलिस ने घेराबंदी कर 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 7 पिकअप वाहन और 7 गोवंश बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस टीम ने दुर्गीपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दूसरी कार्रवाई करते हुए 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 7 पिकअप वाहन और 6 गोवंश बरामद किए गए.

Also Read: सहारनपुर में चोरी की तीन वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार; एसी आउटडोर समेत चोरी का सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू यादव, दीपक यादव, अभिषेक यादव, गुड्डू यादव, अरविंद कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, गुड्डू पाल, तारकेश्वर, रोहित कुमार तुरहा, सतीश यादव, मुकेश गोंड, संदीप वारी, दीपक कुमार, नगेंद्र यादव और राजा कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गौ-तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments