Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुराने मकान को तोड़ते हुए मजदूर दबा, मौत:लोगों ने निकालने का प्रयास...

पुराने मकान को तोड़ते हुए मजदूर दबा, मौत:लोगों ने निकालने का प्रयास किया, तब तक तोड़ चुका था दम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के ककरहवा गांव में बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे एक पुराने मकान को तोड़ते समय हादसा हो गया। मकान की जर्जर दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय तिलकराम पुत्र निवासी ग्राम रेवरादास, थाना हर्रैया के रूप में हुई है। साथी मजदूरों ने तत्काल मलबा हटाकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि तिलकराम बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे ककरहवा गांव में एक पुराने मकान को गिराने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसके नीचे दब गए। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments