लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य संबंधित विभागों तथा समुदाय के समन्वित प्रयासों से टीबी मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। ये बातें सीएमओ डॉ. एनबी. सिंह कही। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सहयोगी संस्थाओं सीआरएस एवं स्वर्ग के सहयोग से विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सपोर्ट टू टीबी एलिमिनेशन प्रोजेक्ट का विस्तार लखनऊ जनपद के सभी आठ विकास खंडों में किए जाने की औपचारिक शुरुआत की गई।
उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत लखनऊ जनपद की 491 ग्राम पंचायतों में से वर्ष 2023 में 12, वर्ष 2024 में 56 तथा वर्ष 2025 में 65 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके. सिंघल ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत ग्राम स्तर पर संभावित टीबी मरीजों की सक्रिय खोज, समय पर जांच, उपचार प्रारंभ कराना तथा उपचार की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












