Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जगपुर गांव में देर रात घर में घुसा करैत:रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित...

जगपुर गांव में देर रात घर में घुसा करैत:रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा


चौक थाना क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ गांव में सोमवार देर रात एक घर में करैत सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। यह घटना राहुल यादव के घर में हुई। देर रात घर के एक सदस्य की नजर सांप पर पड़ी, जिसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी तत्काल रेस्क्यू टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम के सदस्य अवधेश पटवा ने सावधानीपूर्वक करैत सांप को रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज के जगपुर बीट के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अवधेश पटवा ने बताया कि करैत एक अत्यंत विषैला सांप होता है, जिसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है क्योंकि इसके काटने का पता कई बार तुरंत नहीं चलता। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें और पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि घर में सांप मिलने पर उसे मारने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचित करें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular