HomeUncategorizedथाना को0 भिनगा क्षेत्र अंतर्गत महिंद्रा एजेंसी के पास GRINDR- GAY DATING...

थाना को0 भिनगा क्षेत्र अंतर्गत महिंद्रा एजेंसी के पास GRINDR- GAY DATING AND CHAT ऐप के माध्यम से युवक को बुलाकर की गई लूट की घटना का सफल अनावरण

वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूटे गये 02 मोबाइल फोन सहित लूट का 300 रुपये व घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल बरामद

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस,एसओजी व सर्विलांस सेल द्वारा थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 303/ 2026 धारा 309(6),352,351(3) व 3(5) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण* 01. अभिषेक तिवारी पुत्र रामेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी सोहरियावां थाना पयागपुर जनपद बहराइच 02. सत्यम कुमार पाण्डेय पुत्र अजयकुमार पाण्डेय निवासी रनियापुर रघू बाबा थाना विशेश्वर गंज जनपद बहराइच 03. प्रिंस पाण्डेय पुत्र महेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम सोहरियावां थाना पयागपुर जनपद बहराइच को आज दिनांक 01.07.2026 को समय 01.58 बजे राप्ती नदी स्थित भखला के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूटे गये 02 अदद मोबाइल फोन, लूट का 300 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल बरामद किया गया।


घटना/अभियुक्त की गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.06.2026 को वादी मोहम्मद इरफान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मोहल्ला पुरानी बाजार कस्बा भिनगा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के द्वारा सूचना दिया कि एक स्पलेण्डर मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को मारने पीटने तथा उसकी जेब में रखे दो मोबाइल रियलमी व ओप्पो कम्पनी एवं जेब मे रखा पर्स जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड, दुकान के कागजात व चार सौ रुपये नगद को लूट लिया तथा भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया है, इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 303/2026 धारा 309(6),352,351(3),3(5) BNS के सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगाई गई जिसकी विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण 01. अभिषेक तिवारी पुत्र रामेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी सोहरियावां थाना पयागपुर जनपद बहराइच 02. सत्यम कुमार पाण्डेय पुत्र अजयकुमार पाण्डेय निवासी रनियापुर रघू बाबा थाना विशेश्वर गंज जनपद बहराइच 03. प्रिंस पाण्डेय पुत्र महेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम सोहरियावां थाना पयागपुर जनपद बहराइच को आज दिनांक 01.07.2026 को समय 01.58 बजे राप्ती नदी स्थित भखला के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण
दिनांक 29.06.2026 को अभियुक्त ने *GRINDR- GAY DATING AND CHAT एप्लिकेशन* के माध्यम से चैटिंग की। चैटिंग के दौरान वादी ने हमसे मोबाइल नंबर मांगा तब प्रिंस ने अपना मोबाइल नंबर उस व्यक्ति को दे दिया। उसके बाद वादी से बात हुई। हमने दोस्ती करने के बहाने उसे जिला अस्पताल के सामने बुलाया और उसका लोकेशन मांगा। लोकेशन के अनुसार रात करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच जिला अस्पताल के आगे सुनसान जगह पर हम उस व्यक्ति से मिले। फिर हम उसे दोस्ती करने के बहाने पेट्रोल पंप के पास स्थित एक नवनिर्मित मकान में ले गए। वह व्यक्ति तीन लोगों को देखकर हमसे दोस्ती करने से मना करने लगा। इससे हम तीनों को गुस्सा आ गया और हमने उसके पास मौजूद दोनों मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की। जब वह विरोध करने लगा तो हमने उसके साथ मारपीट की और दोनों मोबाइल फोन तथा पर्स (जिसमें लगभग 400 रुपये और कुछ कागजात थे) छीन लिए। इसके बाद हम मोटरसाइकिल से वहां से भाग निकले। भागते समय पकड़े जाने के डर से हमने लूटे गए दोनों मोबाइल फोनों के सिम कार्ड, पर्स और कागजात सड़क के किनारे झाड़ियों में कहीं फेंक दिए। हम आज भी दोबारा दोस्ती के बहाने किसी नए व्यक्ति को ढूंढ रहे थे। मिलने पर उसके साथ लूटपाट करने या उसे बेचने की योजना बना रहे थे कि आप लोगो के द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी स्थान
1. राप्ती नदी स्थित भखला के पास से
बरामदगी का विवरण
लूटे गये 02 अदद मोबाइल फोन, लूट का 300 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त 01 स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल
गिरफ्तार अभियुक्तगण/अभियुक्ता का नाम व पता
01.अभिषेक तिवारी पुत्र रामेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी सोहरियावां थाना पयागपुर जनपद बहराइच
02.सत्यम कुमार पाण्डेय पुत्र अजयकुमार पाण्डेय निवासी रनियापुर रघू बाबा थाना विशेश्वर गंज जनपद बहराइच
03.प्रिंस पाण्डेय पुत्र महेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम सोहरियावां थाना पयागपुर जनपद बहराइच
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2.उ0नि0 विवेक कुमार राठौर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
3.उ0नि0 विनोद मलिक थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
4.उ0नि0 अनुराग सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
5.का0 अभिषेक तिवारी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
6.का0 विजय सिंह थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
7.का0 विनोद कुमार थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती।
एसओजी टीम
1. निरीक्षक दीपक कुमार दूबे
2. हे0का0 रणविजय सिंह
3. हे0का0 तौसीफ खान
4.का0 विवेक सिंह
5. का0 सचिन सिंह
6. का0 राजपाल वर्मा
सर्विलांस टीम
1.उ0नि0 शादाब आलम
2.का0 अभिषेक सिंह
3.का0 चरन सिंह
4.का0 सूरज कुमार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments