Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पंच सम्मेलन में 318 विकास कार्य प्रस्तावित:ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार

पंच सम्मेलन में 318 विकास कार्य प्रस्तावित:ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई रफ्तार


महराजगंज के विकासखंड मिठौरा परिसर में विकसित भारत–जी राम अधिनियम 2025 के तहत पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया थे, जबकि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने इसकी अध्यक्षता की। बिरजू कुमार चौधरी ने संचालन किया। जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया ने बताया कि बीबीजी राम योजना के तहत कुल 318 कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें जल सुरक्षा के 107, ग्रामीण आधारभूत संरचना के 90, ग्रामीण आजीविका के 86 और आपदा प्रबंधन के 35 कार्य शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों की आजीविका में सुधार लाना है। खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम प्रधानों और रोजगार सेवकों से आह्वान किया कि वे योजना की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाएं। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी पात्र ग्रामीण योजना के लाभ से वंचित न रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से मिलकर इस दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। सम्मेलन में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, एपीओ गजेंद्र पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, उग्रसेन सिंह, अमरेंद्र यादव, जय हिंद शर्मा, राजन गुप्ता, आशुतोष जायसवाल सहित कई ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments