बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने समाज सेवा और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक पहल की है। उन्होंने एमएस पब्लिक स्कूल सहजनवा बाबू की दो छात्राओं की एक वर्ष की फीस जमा कर दी है। यह घोषणा उन्होंने 14 फरवरी को विद्यालय में आयोजित माता-पिता पूजन कार्यक्रम में की थी। माता-पिता पूजन के अवसर पर श्री जायसवाल ने मंच से घोषणा की थी कि वह जरूरतमंद दो मेधावी छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। अपने वादे के अनुसार, वह स्कूल पहुंचे और दोनों बच्चियों की एक वर्ष की फीस विद्यालय प्रशासन को सौंपी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि जब तक वह इस पद पर रहेंगे, इन दोनों बच्चियों की फीस स्वयं जमा करते रहेंगे। उन्होंने माता-पिता पूजन जैसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इनसे बच्चों में संस्कार और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है। उन्होंने दोनों बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे पढ़-लिखकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजभान यादव, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, सनी रैना और मुन्नू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज नगर अध्यक्ष ने दो छात्राओं की फीस जमा की:माता-पिता पूजन पर की गई घोषणा पूरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












