श्रावस्ती के गिलौला बाजार में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गिलौला ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक से हुआ। इसका नेतृत्व पूजा पांडे, हरिओम तिवारी और राजू पांडे ने संयुक्त रूप से किया। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों और नगरवासियों ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तिलकपुर मोड़ पर समाप्त हुई। रास्ते में स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया, जिससे लोगों में देशभक्ति का भाव दिखा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश अवस्थी, मंडल महामंत्री अतुल पाठक, मिंटू तिवारी, सौरभ टंडन, अजय गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पांडेय और शेष राज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील भी की।
गिलौला बाजार में तिरंगा यात्रा निकली:आजादी के अमृत महोत्सव पर गूंजे भारत माता के जयकारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












