Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर 9 लाख का तस्करी का सामान बरामद:महराजगंज में लावारिस...

भारत-नेपाल सीमा पर 9 लाख का तस्करी का सामान बरामद:महराजगंज में लावारिस हालत में मिले टूथपेस्ट, क्रीम और मक्का की बोरियां


महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को सोनौली पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सोनौली कस्बे की प्रेमनगर कॉलोनी में जांच के दौरान टीम ने करीब नौ लाख रुपए कीमत का तस्करी का सामान लावारिस हालत में बरामद किया। बरामद सामान में क्लोजअप और पेप्सोडेंट टूथपेस्ट, फेयर एंड लवली क्रीम के साथ मक्का की तीन बोरियां शामिल हैं। कार्रवाई के बाद सामान को धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत चालान कर कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सीमा से सटे प्रेमनगर कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह सामान मिला। बरामद सामान में क्लोजअप टूथपेस्ट के 80 ग्राम के 1,728 और 150 ग्राम के 1,728 पीस, पेप्सोडेंट टूथपेस्ट के 100 ग्राम के 288 पीस और फेयर एंड लवली क्रीम के 25 ग्राम के 6,336 पीस शामिल हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और एएसपी सिद्धार्थ के निर्देशन में की गई। टीम में सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज, कांस्टेबल शिवाकांत सिंह, रोशनलाल प्रजापति और राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार व उनकी टीम शामिल रही।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments